जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर आगमन 25 को

जबलपुर दर्पण। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 25 अगस्त को जबलपुर आगमन होगा, श्री चौहान जबलपुर की पूर्व एवँ उत्तर विधानसभा में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत रोड शो करेंगे इसके बाद शहीद स्मारक गोलबाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम हेतु भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा की बैठक नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी का आगमन 25 अगस्त को जबलपुर में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहाँ पूर्व एवँ उत्तर विधानसभा में जनदर्शन कार्यक्रम के तहत रोड शो करेंगे इसके बाद गोलबाजार मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्री साहू ने बताया मुख्यमंत्री जी का रोड शो पूर्व विधानसभा के शीतलामाई मंदिर से प्रारम्भ होगा जो घमापुर, बेलबाग, छोटी ओमती होते हुए उत्तर विधानसभा के बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए गोलबाजार में समाप्त होगा।

श्री साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी प्रदेशो में लाकर खड़ा करने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी का चुनाव पूर्व जबलपुर आगमन हो रहा है हमारे नेतृत्व ने प्रदेश की 39 विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित कर दिए है जिनमे से जबलपुर जिले की पुर्व और बरगी विधानसभा में भी हमारे प्रत्याशी घोषित किये जा चुके है हम चुनाव के दौर में है और 25 अगस्त को जबलपुर में मुख्यमंत्री जी चुनाव का शंखनाद करेंगे इस हेतु आप सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं को उनके रोड शो एवँ सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगो को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी है इसके लिए आप सभी बूथ स्तर तक जाकर लोगो को आमंत्रित कर साथ ही मुख्यमंत्री जी के स्वागत हेतु तैयारियां करे जिससे पूरे प्रदेश में संदेश जाए।बैठक को पर्वती महाराष्ट्र से प्रवासी विधायक श्रीमती माधुरी मिसल, पूर्व विधायक श्री शरद जैन ने भी संबोधित किया।बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, धीरज पटेरिया, पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, सुधांशु गुप्ता, अश्वनी परांजपे, शंकर श्रीवास्तव, संदीप जैन, दिलीप दुबे, प्रीति वाजपेयी, कैलाश साहू, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, लालू यादव, उज्ज्वल पचौरी, डिम्पी विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, योगेश बिलोहा, अतुल जैन, अभिषेक तिवारी, संतोष लालवानी, राजकुमार गुप्ता, आंनद मिश्रा, नंदकुमार यादव, पिन्टू पटेल, चक्रेश नायक, सुशील शुक्ला, दीप मेहदेले, रूपलाल पटेल, संजय यादव, अजय तिवारी, राजेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, सारिका राय, मोना साहू, प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88