जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रवासी विधायकों ने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों एवँ मंडल कार्यकर्ताओं से की भेंट

जबलपुर दर्पण। चुनाव हेतु जबलपुर आये प्रवासी विधायकों ने अपने प्रभार की विधानसभा में मंडलो में पहुँचकर बैठक की साथ ही प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, विचार परिवार एवँ पार्षदो से भेंट की।

उत्तर विधानसभा – जबलपुर की उत्तर विधानसभा में पर्वती पुणे से विधायक श्रीमती माधुरी मिसल ने स्वामी दीनदयाल उपाध्याय मंडल, चंद्रशेखर आज़ाद मंडल एवँ कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक शामिल हुई। साथ ही सामाजिक प्रतिनिधियों से भेंट की।इस अवसर पर शंकर श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, अमित जैन, प्रीति बाजपई, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, अतुल जैन दानी, संतोष लालवानी के साथ मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पश्चिम विधानसभा – जबलपुर पश्चिम विधानसभा में चीख़ली महाराष्ट्र से विधायक श्रीमती श्वेता महाले पाटिल ने नर्मदा मंडल की बैठक को संबोधित किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, राजीव बेंटिया, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी एवँ मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केंट विधानसभा – जबलपुर केंट विधानसभा में मुम्बई महाराष्ट्र के विधायक श्री प्रवीण दरेकर ने केंट विधानसभा के अटल बिहारी बाजपेयी एवँ शिवाजी मंडल की बैठक में शामिल हुए। साथ ही व्यपारी वर्ग से भेंट की।इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, माइकल प्रदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

पूर्व विधानसभा – जबलपुर पूर्व विधानसभा में पुणे महाराष्ट्र से विधायक श्री महेश दादा लागड़े तिलक मंडल की बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से भेंट की साथ ही विचार परिवार एवँ पार्षदो से भेंट की।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, विधानसभा संयोजक पंकज मिश्रा मंडल अध्यक्ष ऋषि सोनकर के साथ मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88