जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी 25 अगस्त 2023 को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश हड़ताल पर रहेंगे

जबलपुर दर्पण। प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी 25 अगस्त 2023 को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश हड़ताल पर रहेंगे! 39 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के समर्थन में वाणिज्य कर, शिक्षा, कलेक्ट्रेट, तहसील, कमिश्नर कार्यालय, विक्टोरिया, उच्च शिक्षा, कोशल विकास, मनोविज्ञान एवं वन विभाग के कर्मचारियों से सामूहिक हड़ताल के फार्म भरवाए, सक्रिय सहभागिता की अपील की! संयुक्त मोर्चा और संयुक्त मंच के मुकेश चतुर्वेदी संयोजक,अतुल मिश्रा प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, यूं एस करोसिया, मूलचंद चौधरी, युनूस खान, रविकांत दहायत, प्रवीण सोनी, राजीव मिश्रा, आदि उपस्थित थे!


