स्वस्थ भारत स्वस्थ प्रदेश के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार म. प्र. जन अभियान के आदरणीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री परमश्रद्धेय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में चल रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, घाना (घूँसौर )जबलपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक – 2, घाना (घूँसौर )में स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रभारी मनीष शुक्ला, कुंती भलावी,श्रीमती तुलसा पटेल, दिलीप सिंह ठाकुर, माधव पाण्डेय,राजेश्वरी दुबे, सरोज कोल, गीता कोल,दीपिका चौबे,,आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सुनीता श्रीवास्तव, आगनबाड़ी सहायिका माया बाई बर्मन एवं शाला के छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।



