श्रेष्ठ सेवाओं हेतु एसपी टीके विद्यार्थी सम्मानित

जबलपुर दर्पण। अपराधमुक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में विशिष्ट योगदान हेतु ब्राह्मण संस्कार महासभा द्वारा पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी को श्रेष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज ने श्री विद्यार्थी को सच्चा कर्मयोगी निरूपित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संयोजक वीरेंद्र तिवारी,अध्यक्ष के. के. शर्मा, मुन्नालाल दुबे,आनंद शुक्ला,राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी,संरक्षक दिलीप दुबे, डॉ. एच. पी तिवारी,सुशील शुक्ला, रोहित तिवारी हीरा,के. के. शुक्ला, मधुर त्रिपाठी, सतीश अवस्थी, पी.के. तिवारी,श्रीमती प्रतिष्ठा द्विवेदी, सतीश दुबे,ज्ञान जी, आशुतोष पांडे,श्रीमती आरती दीक्षित,श्रीमती अनामिका तिवारी, राजेश पाठक प्रवीण,दिनेश मिश्रा व श्री सतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


