जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ईएसओ इंडिया राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित हुए मोदी

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भारत गौरव सम्मान अवार्ड दिया गया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक (पोस्ट ऑफिस में सर्वाधिक संख्या में एनएससी निवेशक) होने पर के १७ स्थापना दिवस समारोह के तत्वधान में आयोजित भारत गौरव सम्मान अवार्ड का आयोजन किया गया। जिसमें 24 अगस्त 2023 को दिन गुरूवार को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मानस भवन राइट टाउन जबलपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर के यूट्यूब एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक को सुशील मोदी एवं श्रीमती योगिता मोदी का भारत गौरव सम्मान अवार्ड दिया गया।



