अंरर्राष्ट्रीय दर्पण

चंद्रयान की यूं ही तारीफ नहीं कर रहे अरबपति एलन मस्‍क, चांद से लेकर मंगल तक बनाया है महाप्‍लान

वॉशिंगटन एलन मस्‍क ने मंगल ग्रह पर इंसान का शहर बसाने का महत्‍वाकांक्षी प्‍लान बनाया है। एलन मस्‍क ने कहा है कि उनका इरादा सिर्फ मंगल ग्रह पर जाने का नहीं है, बल्कि वह इंसानी कॉलोनी बसाना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि धरती पर तमाम खतरे मंडरा रहे हैं और इंसान के अस्तित्‍व को बचाने के लिए हमें किसी और ग्रह पर भी जीवन का विस्‍तार करना होगा। मस्‍क ने पहले दावा किया था कि साल 2026 में मंगल ग्रह के लिए कदम बढ़ाया जाएगा लेकिन अब उन्‍होंने इसकी डेट बढ़ा दी है।एलन मस्‍क ने कहा कि साल 2029 तक अब इंसान मंगल ग्रह पर कदम रख पाएगा। उन्‍होंने कहा कि साल 2050 तक मंगल ग्रह पर इंसानी बस्‍ती बसाने का सपना पूरा हो जाएगा। मंगल ग्रह तक सफर के लिए एलन मस्‍क बहुत तेजी से अपने स्‍टारशिप रॉकेट पर काम कर रहे हैं। यह रॉकेट इंसानों को चांद से लेकर मंगल ग्रह तक ले जाएगा। हालांकि अभी तक एलन मस्‍क के रॉकेट को बहुत खास कामयाबी नहीं मिल पाई है। एलन मस्‍क के इस प्रॉजेक्‍ट चांद और मंगल को लेकर कई अरबपति अपनी रुचि दिखा चुके हैं।

जापान के अरबपति यूसाकू माइजवा ने ऐलान किया है कि दक्षिण कोरियाई रैपर T.O.P समेत 8 लोग एलन मस्‍क के रॉकेट से चांद के चारों ओर चक्‍कर लगाने की योजना बना रहे हैं। वह सभी 8 लोगों के आने-जाने का खर्च वहन करेंगे। इस मिशन को साल 2023 में लॉन्‍च किए जाने का ऐलान किया गया है लेकिन अभी इसको लेकर ताजा अपडेट नहीं आया है। एलन मस्‍क इसके अलावा अंतरिक्ष की निचली कक्षा में 42 हजार स्‍टारलिंक सैटलाइट लॉन्‍च कर रहे हैं। इसके जरिए स्‍टारलिंक इंटरनेट पूरे दुनिया में देना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88