शिवराज सिंह चौहान को काला झंडी दिखाते हुए कांग्रेस नेता ओमती थाने में गिरफ्तार हुए

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर में शिवराज सिंह चौहान की रोड शो के दौरान कांग्रेसियों को किया गया गिरफ्तार इस मौके पर कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने से गिरफ्तार किया गया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के विष्णु विनोदिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी आए दिन हो रहे हैं बलात्कार लूट हत्या एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं है एव महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है
धोखे से हासिल की गई शिवराज सिंह चौहान की इस सरकार ने युवाओं को झूठे वादे किये, बेरोजगारी से युवा परेशान है, महंगाई से परिवार परेशान महिला सुरक्षा सुरक्षित नहीं है शिवराज सिंह के राज्य में गली-गली में नशा बिक रहा है अपराध हो रहे। वहीं अब कुछ माह बाद जब विधानसभा का चुनाव होना जनता के बीच में ब्रह्मजाल जनदर्शन यात्रा द्वारा फैला रहे हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान फिर जनता से फिर झूठे वादे कर रहे हैं कांग्रेस नेता विष्णु विनोदिया महिला उत्पीड़न संगठन की अध्यक्ष श्रीमती शोभा उपाध्याय एवं उनके साथियों विकास जाट आसिफ खान गणेश सिंह ठाकुर आकाश श्रीपाल कोमल रैकवार शहर के विभिन्न मार्गो से और भी कांग्रेस जनों को गिरफ्तार किया गया



