दैनिक मजदूरी करने बाहर गए थे परिजन और अनजान लोगों ने कर लिया नाबालिग का अपहरण

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में दैनिक मजदूरी का कार्य करने के लिए परिजन बाहर गए थे और अनजान लोगों ने नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया,अब मामले के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी गणेश लुहार ने बताया कि वह पिछले दिनों 3 जुलाई की सुबह लगभग 8:00 बजे अपनी पत्नी के साथ दैनिक मजदूरी करने बच्चों को घर में छोड़ कर हर दिन की भांति काम करने चले गए, जब शाम को वापस घर लौट तब उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। मामले के बाद परिजनों की युवती को आस पड़ोस में काफी तलाश करने के बाद जब नहीं मिली तो अन्य गांउव में जहां रिश्तेदारों के यहां खोज खबर करने से भी कोई पता नहीं चल पाई है, अब मामला सामने आने के बाद 6 जुलाई की सुबह युवती के पिता द्वारा पुलिस चौकी अमरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/21 की धारा 363 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामले की जांच चौकी प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम द्वारा किया जा रहा हैै।



