पावर मैनेजमेंट कंपनी के सहायक अभियंता सुरेश चन्द्र जैन सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के राजस्व प्रबंधन कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत सुरेश चन्द्र जैन आज 38 वर्षों की सेवा के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो गए। सुरेश चन्द्र जैन को आज राजस्व प्रबंधन कार्यालय में विदाई दी गई। पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि सुरेश चन्द्र जैन ने राजस्व प्रबंधन कार्यालय में टेरिफ संबंधी सहित अन्य कार्यों को समय सीमा में निष्पादित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने कहा कि सुरेश चन्द्र जैन की पहचान एक कर्त्तव्यनिष्ठ व जिम्मेदार अभियंता की थी। मुख्य महाप्रबंधक आईटी रीता खेत्रपाल ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सहायक अभियंता सुरेश चन्द्र जैन ने राजस्व् प्रबंधन कार्यालय में पदस्थापना के दौरान पावर मैनेजमेंट कंपनी और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के मध्य उचित समन्वय स्थापित करते हुए योगदान दिया।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में राजस्व प्रबंधन कार्यालय के महाप्रबंधक अजस्त्र गुप्ता, उप महाप्रबंधक एमके वर्मा, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के उप महाप्रबंधक मुकेश जैन, मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव अमित गुप्ता, अनुभाग अधिकारी लेखराम भोर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुभाग अधिकारी अशोक कोरी ने किया।



