जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोनीश चक्रवर्ती ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन एवं पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव एस टंडेलू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 24/ 8 /2023 से 27/ 8 /2023 तक रोमानिया में आयोजित की गई जिसमें संस्कारधानी के मोनीष चक्रवर्ती ने कांस्य पदक जीत कर ना सिर्फ पूरे देश का बल्कि संस्कारधानी का नाम भी रोशन कियाl संघ ने आगे बताया कि जहां एक तरफ उनकी इस उपलब्धि से संस्कारधानी के पावर लिफ्टरों में हर्ष का माहौल है, वहीं सभी खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने उनकी उपलब्धि पर खुलकर प्रशंसा की है l क्योंकि उनकी इस उपलब्धि से संस्कारधानी के उभरते पावर लिफ्टरों को प्रेरणा मिलेगी l इससे पावरलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा मिलेगा l मोनीष चक्रवर्ती वर्तमान में संजय चक्रवर्ती से पावरलिफ्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं l पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल , एस टंडेलू, रॉबर्ट मार्टिन, विंसेंट लाल, भगवान दास, ललित जॉन, प्रशांत मिश्रा , शशि दुबे, मानसिंह, लॉरेंस मार्टिन, दीनू स्वामी, पावरलिफ्टिंग संगठन के सभी पदाधिकारी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88