स्माईल ट्रेन योजना के माध्यम से बालिका गरिमा गोंड को मिला लाभ।

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालिका गरिमा गोंड पिता सुनील गोंड माता कुशमा गोंड निवासी ग्राम सिलगौर तहसील बरेला जिला जबलपुर का स्माईल ट्रेन योजना के माध्यम से निशुल्क सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत टीम को ग्राम स्तर पर कार्यरत आशा शशि कुसरे द्वारा बालिका गरिमा कटे-फटे तालू से ग्रसित होने की सूचना दी गई। आरबीएसके टीम में पदस्थ डॉ. पंकज गुप्ता व डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा इसकी जानकारी सीएमएचओ कार्यालय में उपलब्ध कराई गई । सुभाष शुक्ला ने बालिका गरिमा के प्रकरण से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को अवगत कराया , इस पर डॉ संजय मिश्रा ने तत्काल कार्यवाही करते बच्चे को घमापुर के दुबे सर्जिकल हॉस्पिटल में रेफर किया जहा पर दिनांक 29 अगस्त 2023 को बालिका गरिमा की सर्जरी हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर गुंजन दुबे वा टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई।



