सेवा कार्य हेतु जागरूक क्रिश्चियन मंच की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक क्रिष्चियन मंच के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज प्रांतीय संयोजक एडवोकेट जेम्स एन्थोनी की अध्यक्षता में जागरूक क्रिष्चियन मंच की बैठक आगामी समाज सेवा कार्य हेतु एजेंडा को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। ताकि आने वाले समय में विभिन्न महत्वपूंर्ण बिन्दुओं पर जागरूक क्रिष्चियन मंच के द्वारा कार्य किया जा सके। संघ ने आगे बताया कि मंच के द्वारा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिक्षा, खेल एवं समाजिक सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक मत होकर इन कार्यों को सुचारूरूप से करने हेतु अपनी सहमती दी।
मंच के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जेम्स एन्थोनी, कैरोलन अब्राहम, नरोन्हा, फिलिप एन्थोनी, कश्मर फर्नांडीज , क्लेमेंट पायस, गुडविन चाल्र्स, एनोस विक्टर, फ्रांसिस अन्थोनी, हैरिस नथानियल, अल्बर्ट अन्थोनी, रिंकू पीटर, विक्टोरिया दास, लाॅरेन्स मार्टिन, आन्नद राज अन्थोनी, आदि ने मंच की बैठक में हिस्सा लिया एवं अपने विचार रखे।



