बादा कर भूले मुख्यमंत्री मांझी समाज ने पद यात्रा कर किया विरोध प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश मांझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति ने आज मालवीय चौक से आगा चौक तक जिला अध्यक्ष राकेश रैकवार के नेतृत्व में पद यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया, मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग की सूची में क्रमांक 12 से विलोपित करने का आदेश जारी करने, मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 1 जनवरी 2018 के आदेश में माझी समुदाय की मांग अनुसार संशोधित करने पैशा अधिनियम में मछुआ नीति 2008 का पालन हो ,मध्य प्रदेश सरकार का प्रस्ताव जो दिनांक 29 8 2018 को सचिव भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली को भेजा गया समिति द्वारा भेजा गया था उसकी कमियों को दूर कर कैबिनेट में से सीक्रेट किया जाए एवं केंद्र सरकार को भेजा जाए, समिति के सदस्यो ने 8/4/2023 को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य मंत्री मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर लगभग एक घंटे की चर्चा के बाद 1 जनवरी 2018 के आदेश में संशोधन कर 9 अप्रैल 2023 तक आदेश जारी करने को कहा था लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया। रैली में सुश्री उमा रैकवार, राकेश मुन्नू रैकवार, सीमा रैकवार, सरला कश्यप, सरोज रैकवार, हेमंत केवट, प्रभात बर्मन, विनोद रैकवार, सुपी बर्मन, अनिल बर्मन, शिवकुमार माझी लक्ष्मण रैकवार, नारायण बर्मन, उमेश रैकवार, दुखी बर्मन, जागेश्वर बर्मन, जितेंद्र बर्मन, संतोष रैकवार, विजय रैकवार, दीपक रैकवार, संजय रैकवार, कौशल सोंधिया, कैलाश कश्यप, जगदीश माझी, रोशन बर्मन, रजनीश बर्मन, राजू रैकवार, सचिन रैकवार, वरुण नायक, राकेश बर्मन, राजकुमार बर्मन, आदि रैली में उपस्थित रहे ।जबलपुर दर्पण।



