सचिन गुप्ता आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी की भव्य रैली

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा में आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी सचिन गुप्ता द्वारा निकल गई प्रगति लक्ष्य पदयात्रा, जिसमें पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकरी ने हिस्सा लिया पदयात्रा का उद्देश्य शीर्ष नेतत्व कर रहे माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की मध्य प्रदेश को दी गई गारंटी को जनता तक पहुंचाना रहा, संभावित प्रत्याशी के रूप में कार्य कर रहे सचिन गुप्ता द्वारा क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क किया गया और समस्त गड़ा क्षेत्र में यात्रा निकाली गई पदयात्रा में सचिन गुप्ता द्वारा बताया गया की मौजूदा प्रदेश सरकार लाखों करोड़ों के कर्ज तले जनता को दबा चुकी है और विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार कभी भी किन्हीं भी मुद्दों पर विपक्ष की भूमिका निभाने में असमर्थ रही है यदि आम आदमी पार्टी सरकार बनती है तो क्षेत्र में ही नहीं जबकि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा भ्रष्टाचार जैसी मुद्दों पर तेज गति से कम होगा हम जो कहते हैं वह करते हैं का नारा देते हुए बताया गया कि दिल्ली और पंजाब में मौजूदा सरकार देश की सबसे अच्छी शिक्षा नीति और स्वास्थ्य व्यवस्था का उदाहरण बन चुकी हैं रैली में सचिन कोष्टा ( छोटू) ,ओमप्रकाश होतवानी,अभिनेश अवस्थी , प्रदेश सह सचिव राम किशोर सवेरे, जिला अध्यक्ष ओम बाबू , दीपक,आदेश, मनीष शर्मा,डॉ सुनील ,डॉ राजू मयंक, यश आदि लोग मौजूद रहे।



