वेदों मे छुपे हैं आधुनिक विज्ञान के सूत्र : आचार्य महावीर मुमुक्षु

जबलपुर दर्पण।आर्य समाज गोरखपुर के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकालीन भजन प्रवचन का प्रथम सत्र आर्य समाज दयानन्द भवन मे आयोजित हुआ । जिसमे मुरादाबाद से पधारे आचार्य महावीर मुमुक्षु जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिक विज्ञान की अनेक अनुसंधानो के सूत्र हमारे ऋषि मुनियों ने पुरातन काल मे ही वेदों मे उल्लेखित किए थे और इन प्रमाणों को इसरो और नासा जैसी संस्थाओं ने भी मुहर लगा दी है। अतः ये हमारा दायित्व है कि वेदों के शुद्ध और सरल स्वरूप को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करें जिससे उनमे भटकाव ना हो और वे सत्य सनातन वैदिक धर्म पर गर्व कर सकें। प्रातः कालीन सत्र मे पुरोहित सतेन्द्र शास्त्री और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने यजमानों से पंचकुंडीय ऋग्वेद यज्ञ मे आहुतियाँ प्रदान करवाई।जबलपुर दर्पण।7 सितंबर तक चलने वाले आयोजनो मे सुरेशलाल मुखी, बृजमोहन नेहरा, केपी पाठक, श्रीमती पम्मी भाटिया, श्रीमती प्रकाश चावला, श्रीमती प्रेम अरोरा आदि ने उपस्थिति का आग्रह किया है



