कोई भी मतदाता पीछे न छूटे

जबलपुर दर्पण।मतदाताओं को जोड़े जाने हेतु निरंतर चलाए जा रहे अभियान एवं मतदाता सूची के संक्षिप्त द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम अवधि में संत एलॉयसिएस स्वशासी महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा 10 दिवसीय कार्यशाला दिनांक 17 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई जिसमे 430 छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप द्वारा फॉर्म 6 भरवाने का कार्य सम्पन्न कराया गया।साथ ही कल्ब ने 2 सितंबर 2023 को वृद्ध देखभाल आश्रम (लिटिल सिस्टर्स ऑफ पुअर, रिमझा) के सदस्यों के लिए मतदाता पहचान पत्र बनाने की कार्यशाला आयाजित किया जिसमे 35 वृद्धजनों के मतदाता पहचान पत्र बनाए तथा सुधारे गए।प्राचार्य डॉ फादर वल्लन अरासु के अभिप्रेरणा एवं नोडल ऑफिसर डॉ मंदिरा कार के निर्देशन में कार्यक्रम सफल रहा।मार्गदर्शक शिक्षक डॉ श्वेता लिकितकर, भावना टेकाम, , डॉ मेघा तिवारी, कैंपस एंबेसडर सान्या, देव, क्लब अधयक्ष वंशिका क्लब के सदस्य मुस्कान, सौम्या, एबिन, सीजो, अर्यांश, , यशवर्धन, आयुष तथा महक कि सक्रिया भागीदारी रही।



