जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तस्वा ने जबलपुर में अपने पहले स्टोर का किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड और मशहूर डिजाइनर तरुण ताहिलियानी का भारतीय मेन्सवियर ब्रांड तस्वा, जबलपुर में अपने पहले स्टोर के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित है। यह ऐतिहासिक लॉन्च अपने मूल्यवान ग्राहकों को अद्वितीय शैली और गुणवत्ता प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता में एक विशेष उपलब्धि है।
विशेष और नया स्टोर, रणनीतिक रूप से हाई स्ट्रीट पर स्थित है, जो शहर और आसपास के विवेकी ग्राहकों को अपनी सेवा प्रदान करेगा, अपने नए परिप्रेक्ष्य के साथ सावधानी से तैयार की गई शादी और अवसर के परिधानों की एक विस्तृत श्रृंखला को पेश करता है, जो इस शैली के साथ आराम का सहज मिश्रण है।
जबलपुर में तस्वा का पहला स्टोर ब्रांड के सफ़र में एक विशेष उपलब्धि है, जो इसके विकास,अद्वितीय फैशन और जीवन शैली उत्पादों को वितरित करने की निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर देता है। ब्रांड का नया स्टोर 3,475 वर्ग फुट में फैला हुआ है और कुर्ता, बंडी, शेरवानी, बंदगला, अचकन, चूड़ीदार, अलीगढ़ी और साफा, ब्रोच, पॉकेट स्क्वायर, शॉल, स्टोल, मोजरी और अन्य सामान की एक उल्लेखनीय रेंज को प्रस्तुत करता है। स्टोर का शानदार माहौल अत्यद्भुत संग्रह को समृद्ध करता है। तस्वा के जानकार स्टाइलिस्टों की टीम ग्राहकों की अनोखी प्राथमिकताओं को समझने और उन्हें व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
प्रत्येक परिधान तरुण ताहिलियानी की विशिष्ट शैली को दर्शाता है; तस्वा फिट बनाने के लिए बारीकियों के साथ बिना किसी गलती के ध्यान देकर विशेषज्ञ तरीके से तैयार किया गया। तस्वा रेशम, बनारसी ब्रोकेड, मखमल और कपास जैसे कपड़ों का इस्तेमाल करता है, जो भारतीय कपड़ो की समृद्ध धरोहर का उत्सव मनाता है। पारंपरिक कढ़ाई जैसे जरदोज़ी, आरी, चिकनकारी, और गोटा काम को विशाल रूप से संग्रह में प्रयुक्त किया गया है, जो वैश्विक भारतीयों के लिए समकालीन सिल्हूट के साथ भारतीय शिल्प कौशल की सुंदरता को जोड़ता है।
“नए स्टोर के उद्घाटन के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, तस्वा के मुख्य डिज़ाइन अधिकारी तरुण तहिलियानी ने कहा, ‘तस्वा मेरा एक दीर्घकालिक ख्वाब रहा है, जिसे आदित्य बिरला फैशन और रिटेल के माध्यम से संभव बनाया गया है। खुद के सबसे बेहतर संस्करण का प्रतीक खुद का नाम ही है, जिसे हमने ब्रांड के माध्यम से प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास किया है। बहुत लंबे समय से, मैंने सुना है कि एथनिक पहनावा असुविधाजनक होता है, और तस्वा इसे सही करने की एक कोशिश है। हमने ऐसे कपड़े डिज़ाइन किए हैं, जो हमारे उपभोक्ता, भारतीय आदमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार कपड़े प्रदान करते हैं।”
“तस्वा के ब्रांड हेड, आशीष मुकुल, ने उद्घाटन पर अपने विचार साझा किए, ‘पिछले साल के दौरान, तस्वा ने अपने उत्कृष्ट उत्पाद प्रस्ताव और पुरुषों के भारतीय पहनाव के खरीददारों के लिए अद्वितीय स्टोर अनुभव के साथ मजबूत ग्राहक संबंध बनाया है। भारतीय अवसरों और पुरुषों के लिए शादी में पहनने वाले कपड़ो और एक्सेसरीज़ के लिए संपूर्ण उत्पाद की पेशकश के साथ, हमारा मानना है कि जबलपुर जैसा मजबूत बाजार में हमारे लिए इस ब्रांड को कई और उपभोक्ताओं तक ले जाने की जबरदस्त क्षमता है। 34 शहरों में 54 स्टोर्स के हमारे मौजूदा नेटवर्क से, हम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 90 से अधिक स्टोर्स के नेटवर्क तक अपने स्टोर विस्तार में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88