जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देवास जिलें की विद्युत पारेषण व्यवस्था को मिली सुदृढ़ता

एम.पी. ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया कन्नौद में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर

जबलपुर दर्पण। एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने देवास जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन कन्नौद में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि कन्नौद क्षेत्र में कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की बढ़ती विद्युत मांग के मद्देनजर एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुये 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से कन्नौद सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 106 एम.व्ही.ए. हो गई है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 5 करोड 76 लाख रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस पावर ट्रांसफार्मर को इंदौर स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है। श्री तोमर ने बताया कि इस पावर ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से देवास जिले की ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 1855 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे कन्नौद, ओलम्बा, सतवास, एम.एस.के. कुसमानिया, बिजवाड़ से जुडे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुचेगा, अब उन्हे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। देवास जिले में 12 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88