जबलपुर दर्पण

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भारी हंगामा: फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआईका उग्र प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई बेतहाशा वृद्धि और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस हंगामेदार प्रदर्शन के दौरान कैंपस में भारी तनाव की स्थिति बनी रही। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन में जब विश्वविद्यालय का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं पहुंचा तो छात्रों की अनदेखी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुलपति के वाहन पर ज्ञापन चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ज्ञापन चिपकाने को लेकर एनएसयूआईकार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।

हाथों में कॉकरोच के पोस्टर और अनोखा विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में व्याप्त गंदगी और अनियमितताओं को दर्शाने के लिए हाथों में ‘फीस वृद्धि वापस लो’, ‘छात्रों का शोषण बंद करो’ और काकरोच के पोस्टर लिए हुए थे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन सामान्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस लगातार बढ़ाकर छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है।
छात्र नेता अनुराग शुक्ला ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की छात्र विरोधी नीतियों के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों का उच्च शिक्षा से मोहभंग हो रहा है विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है। एक तरफ विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस मनमाने ढंग से बढ़ाकर गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों की जेब पर डाका डाला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ डिग्री, माइग्रेशन और परीक्षाओं में भारी अनियमितताएं व्याप्त हैं। कुलपति छात्रों से मिलने की बजाय सुरक्षा के घेरे में छिपे रहते हैं। जब तक यह बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली जाती और छात्र विरोधी नीतियां बंद नहीं होतीं, NSUI का यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर 7 दिन में फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआईउग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में प्रदेश सचिव एजाज अंसारी,प्रतीक गौतम,शफी खान, राहुल यादव,अंकित शुक्ला,वकार खान,अंकित कोरी,हेमंत द्विवेदी, युग ठाकुर, ऐश्वर्या नाहर,अनिकेत तिवारी,ऋषि यादव,विवेक पांडेय,सोनू मराठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एनएसयूआईपदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88