युक्त संघर्ष मोर्चा म०प्र० मण्डी बोर्ड भोपाल के तत्वाधान में म०प्र०

जबलपुर दर्पण। समस्त कृषि उपज मण्डी समितियों के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा आंदोलन प्रारम्भ किया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी द्वारा पूर्वानुसार मांगों की पूर्ति हेतु आश्वासन दिये जाने के उपरांत भी विगत तीन वर्षो में शासन स्तर पर आमेलन इत्यादि मांगों की पूर्ति न होने के कारण संयुक्त संघर्ष मोर्चा ग0प्र0 मण्डी बोर्ड भोपाल के आह्वान पर कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक आंदोलन किया जावेगा। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में जिले की समस्त मंडियां पूर्णतः बन्द करते हुये अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें मण्डी के समस्त क्रियाकलाप बन्द रहेगें। इस बावत् कलेक्टर जबलपुर, पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं एस.डी.एम. महोदय को संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सूचना दी गयी है।



