अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कटंगी में उर्स के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने दमोह-जबलपुर मार्ग को किया परिवर्तित

पाटन/जबलपुर दर्पण। कटंगी में चल रहे शाह जिंदा बली उर्स के दौरान दिनांक 12 एवं 13 मार्च 2023 को मुस्लिम संप्रदाय द्वारा सैय्यद बाबा मजार कटंगी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमें हजारो संख्या में श्रद्धालुओं का कटंगी आगमन होगा अतः यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने दमोह-जबलपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए कटंगी पुलिस के द्वारा उक्त रूट को शाम 7 बजे से प्रातः 5 बजे तक दमोह से सागर की ओर जाने वाले भारी वाहन पाटन होते हुये तथा दमोह की ओर से आने वाले भारी वाहन गुबराकला मझोली होते हुये आ जा सकेंगे।



