द्वितीय तृतीय शनिवार अवकाश से वंचित शिक्षक केडर

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मॉर्टिन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि म प्र के समस्त विभागों मे अधिकारी/ कर्मचारियों को माह के द्वितीय, तृतीय शनिवार को अवकाश दिया जाता है परंतु शिक्षक संवर्ग को इससे वंचित रखा गया है. पूर्व मे शिक्षको को ग्रीष्मकालीन अवकाश की सुविधा थी परंतु वर्तमान मे पूरे वर्ष शिक्षको को स्कूल जाना होता है. राज्य शासन अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारी को 30 दिवस का अर्जित अवकाश दिया जाता परंतु शिक्षको को वह भी नही दिया जा रहा, जबकि आये दिनों शिक्षको को शिक्षकीय कार्य के साथ साथ अन्य जिम्मेवरिया भी शासन और विभाग द्वारा शिक्षको को सौपी जा रही है, स्कूल मे 5-6 घण्टे खड़े रहकर शिक्षकीय कार्य के बाद अन्य कार्य भी करने होते हैं. अन्य संवर्ग की भाँति शिक्षा विभाग के शिक्षको को भी शनिवार अवकाश दिया जाए.



