कई वर्षो से फरार 24 हजार रूपये के इनामी बदमाश सहित 457 वारंटी पकडे़ गये

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी के आदेशानुसार विधान सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुये एवं अपराधों की रोकथाम हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। कॉम्बिग गस्त में वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2 से 3 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान मारपीट, चोरी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि प्रकरणों में फरार चल रहे 111 गैर म्यादी एवं 183 गरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 163 जमानती वारंट तामील किए गए।
वहीं अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर 106 लीटर कच्ची एव 626 पाव देशी/विदेशी शराब कीमती लगभग 1 लाख रुपए की जप्त की गई है। इसके साथ ही 09 आरोपियों को 4 चाकू, 2 बका, 1 तलवार एवं 1 पिस्टल, 1 कट्टा खोंसकर, 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकड़ा गया है।उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा की गयी कार्यवाही की हर घंटे स्वयं मॉनीटरिंग की जा रही थी।
कॉम्बिंग गस्त में वारंटियों एवं मामले में तथा ईनामी उद्घोषित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात में 87 टीमें लगी थी। 14 राजपत्रित अधिकारियों एवं 36 थाना प्रभारियों सहित लगभग 600 का बल लगा था।



