पसरीचा होटल के लॉन में चल रहे जुआ के फड़ पर दबिश, 8 जुआडी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ हुये रंगे हाथ पकडते हुये 62 हजार 100 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पसरीचा होटल के लान (मैदान) में खंबे की लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है , सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाने की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई , जहां 08 जुआडी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः विकाश कोरी उम्र 54 वर्ष निवासी गली नंबर 20 सदर बाजार थाना केन्ट , संदीप जैन उम्र उम्र 46 वर्ष निवासी छोटा फुहारा के पास मिलौनीगंज थाना गोहलपुर , सजल गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी श्याम बैंड की गली में लार्डगंज , अभिषेक सिंघई उम्र 33 वर्ष निवासी चेरीताल पंजाब बैंक कालोनी थाना कोतवाली , सतीश जैन पिता संतोष कुमार जैन उम्र 45 वर्ष निवासी निवासी छोटा फुहारा के पास मिलौनीगंज थाना गोहलपुर, रोहित सिह उम्र 26 वर्ष निवासी व्यौहारबाग पांडे अस्पताल के पीछे थाना बेलबाग , अनुज खत्री उम्र 24 वर्ष निवासी वासु डेरी के पास चेरीताल थाना कोतवाली , पियूष जैन उम्र 33 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास थाना लार्डगंज जबलपुर के रहने वाले बताये जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा 62,100/- रूपये नगद जप्त करते हुऐ जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



