बातें कुछ अनकही सी एक्टर्स मोहित मलिक और सायली सालुंखे ने अपने गणपती उत्सव की एक झलक की शेयर

मुंबई। हम सबके फेवरेट बप्पा आ चुके हैं, और दिल खुशी और उत्साह से भर गया है। मुंबई बप्पा की भक्ति से जगमगा रही है, और गणपती के स्वागत के लिए शहर को रोशन किया गया है। यह साल का वह समय है जब पूरे देश में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देती है। लोग ढोल और नगाड़ों की धुन पर दिल खोलकर नाचते हैं और भगवान गणेश को वेलकम करते हैं।
इस खास मौके पर स्टार प्लस के शो बातें कुछ अनकही सी की सायली सालुंखे उर्फ वंदना बताती हैं, “गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जिसका हम सब को बेसब्री से इंतजार रहता हैं। एक महाराष्ट्रियन होने के नाते, यह त्योहार मेरे दिल के और भी करीब है और इसे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। मैं अपने परिवार के साथ पंडालों में जाकर इसे सेलिब्रेट करती हूं और बप्पा का आशीर्वाद लेती हूं।”
वहीं उनके को-स्टार मोहित मलिक उर्फ कुणाल कहते हैं, “मैं हर साल अपने परिवार के साथ पंडाल दर्शन और मोदक का इंतजार करता हूं। गणेश चतुर्थी मेरे सबसे पूजनीय त्योहारों में से एक है। मैंने हमेशा इसका इंतजार किया है। इस शुभ अवसर पर आप जीवन की सभी खुशियों को अपनाएं। मुझे उम्मीद है कि हमारे सभी सपने सच होंगे। भगवान गणेश हमारे जीवन को रोशन करते रहें और हमें लगातार सफलता और खुशियां दें।”तो आप सब भी गणेश चतुर्थी के इस त्योहार को पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाएं! गणपती बप्पा मोरया



