श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में महा आरती भजन संध्या का आयोजन

जबलपुर दर्पण। श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर जबलपुर में दस दिवसीय गणेश पर्व के द्वितीय दिवस पर सभी श्रद्धालुओं ने पूर्वक बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से सभी कष्टों को दूर करने वाले,सुखों को देने वाले श्री गणेश जी की प्रातः 9.00 बजे से पूजन, आरती, अभिषेक, माला अर्पण, वस्त्र अर्पण,अथर्वशीर्ष पाठ सभी गणेश भक्तों द्वारा सानंद सम्पन्न हुआ,
सायं 7.15 बजे भगवान श्री गणेश जी की पूजन महाआरती एवं प्रसाद में श्रीमती सुधा अभिनाश राजे,श्री दीपांकर बनर्जी, सत्संग आर्ट आफ लिविंग एवं श्री बरसैंया परिवार द्वारा एवं नगर के गणमान्य एवं समिति के भक्तों द्वारा भक्ति भाव से आयोजित हुई, भजन संध्या का आयोजन हुआ, ART OF LIVING श्री श्री रविशंकर गुरूदेव द्वारा संचालित संस्था के श्री आदित्य तिवारी,श्रीमती रीना महोबिया, श्री माधव, श्री कमलेश श्री अभिजीत का सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ भंडारा प्रसादी श्रीमती स्मिता विजय चौधरी जी द्वारा आयोजित रहा, श्री सुप्तेश्वर विकास समिति के अनिल सिंह, विजय चौधरी, राकेश पटेल, लखन मिश्रा, अशोक शर्मा, रामेश्वर चौबे, मोहन अग्रवाल, संतोष द्विवेदी, श्रीमती रूकमणी जोशी, श्रीमती सीमा सिंह, जुग्गी , श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती स्मिता चौधरी, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती पुष्कल चौधरी, श्रीमती विन्दनी चौबे, श्रीमती ललिता अग्रवाल, श्रीमती तृप्ति भल्ला एवं श्री सुप्तेश्वर विकास समिति के समस्त भक्तों ने श्री गणेश जी के महापर्व को हर्ष, आनंद, भक्ति भाव से समरसता के साथ सभी गणेश भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री सुप्तेश्वर गणेश जी सभी का कल्याण करने वाले ईश्वर की कृपा एवं संतों के आशीर्वचनों के लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया है ।



