अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
3 हजार रूपये का,ईनामी आरोपी चड़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर दर्पण नप्र। बरेला थाने के अप.क्र.201/2020 के फरार आरोपी नरेश भूमिया पिता नन्हेलाल भूमिया उम्र 25 वर्ष निवासी कटियाघाट थाना बरेला जिसकी गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 3000 रूपये का ईनाम उद्घोषित किया था। नरेश भूमिया की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी। फरार आरोपी के ग्राम कटियाघाट छात्रावास के पास होने की मुखबिर ने सूचना दी जिस पर तत्काल कार्यवाही कर दबिश देते हुये आरोपी नरेश भूमिया को धारदार चाकू के साथ पकडकर थाने लाया गया धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उपरोक्त प्रकरण में भी विधिवत गिरफ्तार किया गया।



