बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

वन स्टॉप सेंटर, महिलाओं के सम्मान की रक्षा का स्थान

सीएमसीएलडीपी के प्रतिभागियों की कार्यशाला संपन्न,  परामर्श लेकर जानी गतिविधियां

बालाघाट। महिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर या सखी में रविवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम अर्थात सीएमसीएलडीपी के तहत सामाजिक कार्य में अध्ययनरत छात्रों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी नीरज स्वामी ने प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के सम्मान की रक्षा का एक स्थान है। जहां सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय, पुलिस डेस्क, विधि सहायता, विविधता एवं काउंसलिंग की निशुल्क सुविधा और व्यवसायिक प्रशिक्षण की मुहैया होती है। वहीं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री वंदना धूमकेतु का कुशल मार्गदर्शन इन हितग्राहियों को मिला। तारतम्य में उन्होंने कहा कि समाज कार्य के माध्यम से वंचित, शोषित और पीड़ित जनों की सच्चे मन से सेवा का लक्ष्य हमें सहभागिता से हर हाल में प्राप्त करना चाहिए।। इस दिशा में वन स्टॉप सेंटर निरंतर जन सहयोग और प्रशासनिक मदद से उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। दौरान महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट सतना, महिला बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं जिला बालाघाट से संबंधित परामर्शदाता हेमेन्द्र क्षीरसागर, श्रीमती मालती बिसेन, श्रीमती दीप्ति मिश्रा, सुभाष पंडोरिया, एस सी करवड़े और ए के चार्ल्स ने बारी-बारी से सामुदायिक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यावरण और स्वच्छता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि सीएमसीएलडीपी एक अनूठा पाठ्यक्रम हैं जिसको हासिल करने के बाद उपाधि के अलावे समाज सेवा, विकास की गतिविधियां, जनकल्याणकारी योजनाएं और स्वरोजगार के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं।  बाद विद्यार्थियों ने वन स्टॉप सेंटर की समस्त गतिविधियों, परामर्श और परिसर जानकारी हासिल की। जिससे यह काफी प्रसन्न और जागरूक नजर आए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं, वन स्टॉप सेंटर बालाघाट की अधिकारी, कर्मचारीगण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88