अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में अतिथियों ने की महाआरती

जबलपुर दर्पण। श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर जबलपुर में दस दिवसीय गणेश पर्व के तृतीय दिवस पर सभी श्रद्धालुओं ने‌ धार्मिक भाव बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से मानव जीवन सभी के कष्टों को दूर करने वाले, सुखों को देने वाले, मंगल कर्ता, विध्नेश्वर श्री गणेश जी की प्रातः 9.00 बजे से पूजन, आरती, अभिषेक, माला अर्पण, वस्त्र अर्पण, अथर्वशीर्ष पाठ सभी गणेश भक्तों द्वारा सानंद सम्पन्न हुआ, सायं 4.00 से 6.00 बजे तक श्री राम मंदिर मदन महल, महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, सायं 7.15 बजे भगवान श्री गणेश जी की पूजन, महाआरती, स्तुति में डा.स्वामी राधे चैतन्य जी, स्वामी अनूप देव जी, स्वामी राघवेन्द्र जी, श्री ठाड़ेश्वर महावर जी, नगर के गणमान्य एवं समिति के भक्तों द्वारा भक्ति भाव से आयोजित हुई, महाआरती के समय मंगलमूर्ती श्री गणेश जी के दिव्य दर्शन से आनंद की अनुभूति प्राप्त की,धर्म की जय हो, प्राणियों में सद्भाव एवं सभी के कल्याण की कामना की गई, डा. स्वामी राधे चैतन्य जी महराज एवं आचार्य स्वामी अनूप देव जी महराज स्वामी राघवेन्द्र जी महाराज के आशीर्वचनों से धर्म का संचार हुआ, परिसर भक्ति मय हो गया, माता की चौकी श्री राजेश कपूर नयन कपूर राज राजेश्वरी ग्रुप द्वारा भक्तिमय आयोजन हुआ, भक्तों ने भक्ति भाव से श्री गणेश जी का महापर्व मनाया, भंडारा प्रसादी श्रीमती रूकमणी अशोक जोशी जी द्वारा आयोजित रहा, l श्री सुप्तेश्वर विकास समिति के समस्त भक्तों ने श्री गणेश जी के महापर्व को हर्ष, आनंद, भक्ति भाव से समरसता के साथ सभी गणेश भक्तों ने उपस्थित होकर श्री सुप्तेश्वर गणेश जी सभी का कल्याण करने वाले ईश्वर के दर्शन, भजनों का आनंद,भक्तिमय माता की चौकी, संतों के आशीर्वचनों के सुखद धार्मिक आयोजनों से भक्तों ने आत्मिक सुख की अनुभूति एवं धार्मिक आयोजनों का सुखद आनंद लेकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का महोत्सव मनाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88