जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनआशीर्वाद को लेकर साँसद श्री राकेश सिंह ने पत्रकारवार्ता को किया संबोधित

जबलपुर दर्पण। देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है तो उसके बाद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने होटल नर्मदा जैकसन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

साँसद श्री सिंह ने कहा अब मोदी जी ने देश की नई संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है। देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है। लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।

उन्होंने कहा जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही हैं। आज मध्यप्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है।

साँसद श्री सिंह ने कहा भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा की शुरूआत चित्रकूट से 3 सितंबर से हुई थी। चित्रकूट हमारे आराध्य प्रभु श्री राम से जुड़ा हुआ है। सनातन के सम्मान और विरासत के उत्थान का जो बीड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है उसे पूरा करने के लिए प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता का आशीर्वाद लेने की शुरूआत करने के लिए हमने प्रभु श्रीराम की नगरी को चुना ताकि हमारे आराध्य का भी आशीर्वाद निरंतर बना रहे। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 छोर नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इस यात्रा को सफल और सार्थक बनाया है।

उन्होंने बताया जबलपुर में भी पहले चरण में ग्रामीण की विधानसभाओं में और उसके बाद कल ही शहरी क्षेत्र की दो विधानसभा में जनआशीर्वाद यात्रा पहुँची जिसमे जबलपुर की जनता ने भरपूर आशीर्वाद हमे दिया और इससे प्रतीत होता है कि आने वाले चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमे मिलेगा।उन्होंने कहा इस यात्रा के तहत प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक हम पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। यात्राओं में कुल 1000 स्वागत स्थल, 670 से अधिक रथ सभाएं, 200 से अधिक मंच सभाएं, 50 बड़ी जनसभाएं अगर संभव हो पाईं तो उसका श्रेय हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है। हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर एक द्वार, जनता ने दिल खोलकर कहा फिर इस बार भाजपा सरकार।

श्री सिंह ने कहा आप सबको पता है कि इन यात्राओं के साथ भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा था । हमे यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि मध्यप्रदेश भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। हम उन सभी नए सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हैं। प्रदेश के अगले स्वर्णिम 5 साल की यात्रा में सहभागिता दर्ज कराने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।उन्होंने कहा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमें यह अनुभूति हुई है कि प्रदेश के हर गांव-गली-कस्बे के घरों में कम से कम एक सदस्य भाजपा का है। इन्हीं एक-एक सदस्यों के बल पर भाजपा करोड़ों सदस्य वाली पार्टी बन गई है।

मप्र में 150 सीट पर भाजपा की जीत तय श्री सिंह ने कहा इस यात्रा के बाद हमारे विरोधियों में भी अब कोई संशय नहीं रह गया है। है उन्होंने भी स्वीकार लिया है कि इस बार आएगी तो भाजपा ही । यह वजह है कि कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं। वह तो अब इस जुगत में लग गए हैं कि किसी तरह पुरानी सीट ही बचा ली जाए। हम उनको बता देना देना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में से तो 150 पक्का हमारा है, बाकी बची सीटों में से भाजपा और कांग्रेस में फिर से बटवारा है। यह हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि 2014 के बाद से डबल गति से मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बही है क्योंकि मोदी के मन में एमपी है और इसलिए एमपी के मन में भी मोदी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88