राधा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रेमनारायण पाठ का भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरौली मझगवां में माता काल कलेही मँदिर में प्रेमरामायण पाठ व राधा अष्टमी पर्व बडे हर्षोलास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जगदीश पाठक, मँच्छू महाराज, मँदिर मेठे के पुजारी,पंकज पाठक, लाला पाठक,जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप दुबे, रत्नेश,प्रमेँद्र,मामा,राममनोहर,बल्लू,भूरा,उमेश पाठक,बीरेन्द्र केवट का विशेष सहयोग रहा। इन सभी ने मातारानी के स्थान में प्रसाद वितरण किया। और मनोकामना रखी कि हर दिन ऐसा ही रस मैया रानी बरसाती रहे। जिससे हम सभी का कल्याण हो सकें। इसी प्रकार से जबलपुर के गोरखपुर में श्रीमती उर्मिला मिश्रा के निवास कौशल्या सिटी कालौनी ड्यूपलेक्स क्रमांक 15 में भी प्रेमरामायण पाठ का आयोजन किया गया। एवं राधाअष्टमी उत्साह बडी धूम धाम से मनाया गया। इस आयोजन का कार्यक्रम एम एल विश्वकर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ।




