पिछड़ा वर्ग मोर्चा में गया विश्वकर्मा उपाध्यक्ष नियुक्ति

जबलपुर दर्पण। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा की सहमति व भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानु की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड. संजय पटेल के द्वारा ग्रामीण जिले के पदाधिकारीयो की घोषणा की गई। जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारणी में गया विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिनके उपाध्यक्ष बनने पर महाकौशल विश्वकर्मा विकास परिषद अध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, रोशन विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा सामाजिक बंधुओं नेहार्दिक शुभकामनाएं दी और हर्ष व्यक्त किया है।



