नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दूल्हा दुलहन ने वरमाला स्टेज पर किया रक्तदान

प्रदेश मे हो रही है इस शादी के चर्चे।

भोपाल। कहते हैं रक्तदान से बढा कोई और दान नही होता इसलिय इसे महादान कहा जाता है। इसकी जागरुकता के लिय रक्तदान शिविर लगाये जाते है पर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा में एक अनोखा रक्तदान हुआ जब वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पति ने वरमाला स्टेज पर ही रक्तदान के प्रति अनोखा एतिहास रच दिया। गौरतलब है कि आशीष और खुशबू ने जयमाला के समय ही शादी पंडाल में रक्तदान करते हुए एक अद्भुत मिसाल पेश की है जी है दूल्हा बने आशीष समाजसेवा मे विगत 12 साल से समर्पित होकर कार्य करते आ रहे हैं साथ ही 18 बार खुद रक्तदान कर चुके है। और उन्होंने सोचा कि अपनी जीवनसाथी के साथ समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ाया जाए और यही आग्रह जब उन्होंने अपनी होने वाली जीवनसंगिनी खुशबू के सामने रखा तो खुशबू ने वी इस नेक काम को करने में मना नहीं किया बाकायदा शादी पंडाल के स्टेज पर ही जिला शासकीय अस्पताल से लेब टेक्नीशियन संजय सोनी के सहयोग से रक्त संग्राहक एस के नवकार के नेतृत्व मे मेडिकल की टीम आई और इस नव युगल के प्रणय बेला की पहली ख्वाहिश रक्तदान के रूप में पूरी हुई आशीष और खुशबू का कहना है रक्तदान तो सभी करते हैं हमने भी किया है पर इसके पीछे हमारा यह उद्देश्य है कि लोग रक्तदान को अपने जीवन में उतारें और सारे कामों से जरूरी समझे ताकि किसी की जान बचाई जा सके।
नवदम्पत्ति की इस अभिनव व जनहित से जुड़ी पहल की सर्वत्र चर्चा एवं सराहना हो रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88