एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जबलपुर दर्पण। खान सचिव, भारत सरकार के आदेश की अनुपालना में आईबीएम के जबलपुर कार्यालय ने को होटल पसरीचा में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के खनन पट्टाधारकों तथा संभावित निवेशकों के बीच एमटीएस के विभिन्न पोर्टल्स की उपयोगिता को अधिकाधिक लोकप्रिय बनाने के लिये प्रातः दस बजे से सायं साढ़े छ: बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में योगेश गुलाबराव काले- खान नियंत्रक (मध्यांचल), प्रसाद कुमार भट्टाचार्यजी- खान नियंत्रक (एमटीएस), सूर्यकांत ढोके (वरिष्ठ तकनीकी निदेशक-NIC, नागपुर) एवं प्रबीर कुमार मित्रा (वरिष्ठ तकनीकी निदेशक-NIC, दिल्ली) ने शिरकत करते हुए पावर प्वाइंट के माध्यम से अपना उद्बोधन दिया। जबलपुर क्षेत्रीय खान नियंत्रक ने खनन कानूनों के उद्भव और उनके समय-समय पर संशोधन विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। दर्शनदीप भारद्वाज -उप खान नियंत्रक ने पंजीयन पोर्टल पर तथा संजय गिरहे -क्षेत्रीय खनन भूविज्ञानी ने खनन योजना अनुमोदन प्रणाली पोर्टल को सरल तरीक़े से उपयोग करने पर प्रस्तुति दी। समापन समारोह से पूर्व प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का निराकरण किया गया। गुमनाराम -प्रभारी नागपुर क्षेत्र ने पधारकर कार्यशाला की शोभा बढाई। माधवराव साबरे- वरिष्ठ भूविज्ञानी ने नोडल अधिकारी के रूप में समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए पेशेवर ढंग से संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में इब्राहिम शरीफ़ -उप ख़ान नियंत्रक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यशाला में भारतीय खान ब्यूरो के मध्यांचल की खदानों से 187 प्रतिभागियों ने शिरकत कर कार्यशाला का लाभ उठाया।



