लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो जबलपुर की कामकाजी संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर की कामकाजी संगठनात्मक बैठक भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के संयोजन में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में संपन्न हुई।बैठक को प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवं लोकसभा संयोजक सदानंद गोडबोले ने संबोधित किया, भाजपा महामंत्री भाजयुमो प्रभारी पंकज दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित चार प्रमुख वर्गों में युवा वर्ग एक प्रमुख वर्ग है और आगामी चुनावों में फर्स्ट टाइम वोटर को अधिक से अधिक मतदान करवाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा की रहेगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वृहद स्तर पर युवा चौपाल का कार्यक्रम चलाया गया था जो कि प्रदेश स्तर पर भी सराहा गया था, परंतु अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गईं है क्योंकि प्रधानमंत्री जी द्वारा जो अबकी बार 400 पार की प्रचंड जीत का लक्ष्य रखा गया है उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 370 वोट एवं अधिक से अधिक मतदान करवाना है सोशल मीडिया के जरिए हमें अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचकर मतदान हेतु प्रेरित करना है।
प्रत्येक मंडल में मंडल स्तर पर संगठनात्मक बैठक करके हमें आगामी चुनावों में युवा मोर्चा के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा एवं प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है।
बैठक में प्रमुख रूप से अतुल दुबे,हरीश ठाकुर, डॉ जय रोहाणी,ईशान नायक ,अर्णव तिवारी, राहुल कपूर, श्री कांत वर्मा,शुभम अरिहंत,प्रणय गुप्ता,गोपाल गुप्ता,शरद विश्वकर्मा,रवीद्र तिवारी,अनिकेत रावत,अंकित फ्रांसिस,अंकित पाठक,अर्पित दुबे,आर्यन मिश्रा,प्रशांत गुप्ता,विवेक सिंह,शिवा रैकवार,गौरव मांझी, आयुष सिंह,अंकित सिंह, युवराज यादव, निक्की रजक, समरजीत फौजदार,हर्षित राय,पीयूष समदरिया,रिंकू श्रीवास,वरुण सिंह,अनमोल बाजपेई,मुकुल बाजपेई आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता – बैठक के दौरान अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रमुख रूप से रॉबिन तिवारी, डब्बू ठाकुर,आदेश सिंह रावत,अभिषेक श्रीवास,दीपक केवट,विनय केवट,सौरभ मिश्रा,अखिल पवार,रितेश सिंह,सोनू,आशीष कनोजिया,हर्ष गुप्ता,अभी गुप्ता आदि कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।



