भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ पदाधिकारी ने मोदी के द्वारा पहुंचाई राम राम दीपक नाहर

जबलपुर दर्पण। जिला जबलपुर ग्रामीण भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बाबू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यशाला बैठक हुई संपन्न।बैठक के दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर ने बताया की प्रदेश स्तरीय महा संपर्क अभियान के तहत भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय महा संपर्क अभियान मध्य प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है इसी क्रम में बस्ती बस्ती में जाकर नव मतदाताओं को पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के लोकसभा संयोजक एवं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लाभार्थी हितग्राहियों के घर पहुंच कर उनसे चर्चा करने के बाद उन तक भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पहुंचाई गई राम राम उन तक पहुंचाया गया जिसे पाकर सभी नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया। जिसमे आशीष शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हैं सभी भाजपा पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया।



