खेल दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

67 वीं राज्य स्तरीय सीनियर शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर सम्भाग टीम दल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 67वी राज्य स्तरीय शालेय सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितम्बर 2023 से 24 सितम्बर 2023 तक सिहोर जिले में आयोजित किया गया है जिसमें जबलपुर सम्भाग टीम दल में मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के कुराश खिलाड़ी गुड़िया लोधी ने अंडर 44 किलोग्राम वजन वर्ग,पार्थ साहू ने 81 किलोग्राम वजन वर्ग,अजय सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल पनागर के छात्र शाश्वत पटेल ने अंडर 60 किलोग्राम वजन वर्ग, आदित्य कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र संस्कार सराफ ने अंडर 66 किलोग्राम वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे वहीं सेंट अलॉयसियस स्कूल पनागर जबलपुर के कुराश खिलाड़ी अंशिका असाठी, आस्था जैन, आर्या जैन एवं मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला की कुराश खिलाड़ी कामाक्षा पटेल , केंटोनमेंट मॉडल हाई स्कूल कटंगा जबलपुर के छात्र मोहित यादव का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सम्भाग जबलपुर रामकुमार स्वर्णकार, सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी सुश्री आशा सिसोदिया,जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी सुश्री चंदा सोनी, जबलपुर सम्भाग टीम दल प्रबंधक उजयारे लाल हल्दकार, टीम दल कोच शशांक सिंह ठाकुर कुराश बालक मेनेजर जयराज चौधरी,कुराश बालिका मेनेजर स्नेहलता नामदेव,मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला जबलपुर शाला संचालक समिति सचिव एस.मसीह ,शाला संचालक वैभव जोसवा, प्राचार्या श्रीमती ईएस जोसवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोसवा , सेंट अलॉयसियस स्कूल पनागर जबलपुर प्राचार्या एच.माया , मेनेजर फादर डेविस,खेल शिक्षक अमित श्रीवास आदित्य कांवेंट स्कूल दमोह नाका संचालक अमित बाजपेई प्राचार्या डॉ दिव्या बाजपेई,केंटोनमेंट मॉडल हाई स्कूल कटंगा जबलपुर खेल शिक्षक नीलेश साहू समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88