अभियन्ता संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता सघ के आह्वान पर म.प्र. की सभी विद्युत कंपनियों मे कार्यरत विद्युत कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर जून महीने में किए गए आंदोलन के फलस्वरूप न्यायसंगत मांगों को निश्चित समय सीमा में निराकरण करने का लिखित आश्वासन ऊर्जा विभाग द्वारा दिया गया था, जिनका आज दिनांक तक निराकरण नहीं किया गया है एवं अभियंता संघ के निरंतर अनुरोध के बावजूद ऊर्जा विभाग द्वारा लिखित आश्वासन का संज्ञान नही लिया। जिसके कारण संघ द्वारा ऊर्जा विभाग के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित किए तीन दिवसीय आंदोलन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन के द्वितीय चरण मे वर्क टू रूल के तहत कार्य करने के बाद शाम 6 बजे मुख्यालय स्तर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन किया एवं तृतीय चरण मे 27 सितंबर को सभी विद्युत कर्मी एक दिवसीय संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेगे इसके बाद भी अगर मांगों का निराकरण नही होता है तो मध्य प्रदेश की सभी 6 विद्युत कंपनियों के समस्त विद्युत कार्मिक 4 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। अभियन्ता संघ की प्रमुख साथ मांगे निम्न प्रकार है :
1) जिसमे ऊर्जा विभाग की उत्तरवर्ती कंपनियो में निजीकरण नही किया जाए।
2) सातवें वेतनमान कि संरचना में विद्युत कंपनियों द्वारा परीलिक्षित ओ3 स्टार कॉलम को तत्काल विलोपित कर पे बैंड 4 का वेतनमान समान रूप से प्रदान किया जाए।
3)राज्य विधुत मण्डल के कर्मियों की पेंशन ट्रेजरी से दिया जाए एवं 2006 के उपरांत नियुक्त किए गए कार्मिकों को ओल्ड पेंशन प्रदान की जाए।
4) संविदा कर्मियों की सेवा शर्ते सुरक्षित की जाए।
5) आउट सोर्स कर्मियों की सेवा सुरक्षित कर दुर्घटना बीमा 20 लाख तक प्रदान किया जाए।
6) कर्मचारियों की सभी वेतन विसंगति दूर की जाए।
7) संघठनत्मक संरचना ओ.एस. का जल्द से जल्द निर्धारण किया जाए।
सात सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के सभी कंपनी मुख्यालय, जबलपुर, भोपाल, इंदौर एवं सभी जिलों मे प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर विद्धुत क्षेत्र के सभी संघठन उपस्थित हुए और इस प्रदर्शन ज्ञापन की व्यापकता का अंदाज शक्ति भवन गेट पर उपस्थित हजारों की संख्या में आक्रोशित विद्युत कर्मियों की उपस्थिति से लगाया जा सकता है इसमें भारी संख्या में महिला कर्मियों द्वारा बढ-चढकर भागीदारी की गई । इस दौरान न केवल मुख्यालय, पावर हाउस बल्कि शक्ति भवन जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों सहित सभी विद्युत कंपनियों के समस्त् कर्मी उपस्थित हुए ।
श्री विकास शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सभी विद्युत कंपनियों के श्री मुख्य अभियंता (मा सं एवं प्रशा) को ज्ञापन सौपा, साथ ही कहा की लिखित आश्वासन के बाद भी मांगे न पुर होने पर तीन दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है कल 27.09.23 को पूरे प्रदेश मे विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार करेगे और फिर भी मांगे न पूरी होने पर 04.0.23 को पूरे प्रदेश मे विद्युत कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल मे चले जायेगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और प्रबन्धन की होगी । ज्ञापन में अभियन्ता संघ की तरफ से सुरेश त्रिवेदी, सोनू पांडेय, नेहा सिंह, नरेंद्र चन्देल, विकास श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह भदोरिया, अंबिकेश शुक्ला, इक़बाल खान, जितेंद्र तिवारी, गरिमा सिंह, अणिमा उपाध्याय, शिल्पा गुप्ता, मेघा पोद्दार, स्मिता दत्ता, स्वाति सिंह, श्रेया घोष, मनीष श्रीवास, नवीन भारती नरेंद्र पटेल, अभिषेक खटीक, कविंद्र अहिरवार, मोहनीश वाडीवा, बिंदु झा, ऋषि शाही, सौरभ शुक्ला, कुशल जैन, दीपक कुमार, अजय सिंह, पिंटू यादव, गौरव साहू, श्री अमित हलदर, अजीत सिंह चौहान, सुधीर द्विवेदी, विवेक करारे, अतुल यादव आदि सैकड़ों की संख्या में अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे ।



