सुमित्रा बालमीकि 9वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना

जबलपुर दर्पण। व्यापार समझौते के त्वरित कार्यान्वयन में ब्रिक्स और अफ्रीका साझेदारी को गहरा करने के लिए बहुपक्षवाद और संसदीय कूटनीति का उपयोग करने हेतू राज्यसभा की उप्सभापति महोदया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, वाल्मीकि समाज का गौरव एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुमित्रा बालमीकि जी 27 से 29 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका गणराज्य जोहान्सबर्ग में 9वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ देश की राजधानी दिल्ली से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हुईं, जिसमें चीन, रूस, ब्राजील के भी संसदीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं, वे 2 अक्टूबर को अपने ग्रह नगर जबलपूर पहुंचेंगी ।



