प्रख्यात लेखिका विमला रस्तोगी ” हिन्दी रत्न” सम्मान से सम्मानित.

जबलपुर दर्पण। प. हरप्रसाद पाठक साहित्य पुरस्कार समिति के रजत जयंती समारोह तथा तुलसी साहित्य अकादमी मथुरा, दोनों के संयुक्त तत्वाधान में हुए एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम में लखनऊ से पधारी लेखिका एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि माननीय स्नेह लता जी ने विमला जी को ” हिन्दी रत्न ” सम्मान से सम्मानित किया. विमला जी की बाल साहित्य की 12 पुस्तकें आई है. अनेकानेक बाल कहानियां और नाटक संग्रहों मे संग्रहित है. आकाशवाणी दिल्लीसे अनेकानेक कहानियां व नाटक प्रसारित हुए है. उ. प्र. हिन्दी संस्थान, लखनऊ, से सुभद्रा कुमारी बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित विमला जी अन्य अनेकों सम्मानों से सम्मानित है. तथा साहित्यिक सम्मेलनो में पेपर वाचन किया है मथुरा के इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अनिल वाजपेयी ( प्रधानाचार्य, अमरनाथ डिग्री कालेज, मथुरा ) मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. रवीन्द्र कुमार, मेरठ, विशिष्ट अतिथि श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी, पटना, श्री मती स्नेह लता जी, लखनऊ थे. इन सभी महानुभावों ने अपने विचार व्यक्त किये अंत में समिति के सचिव डॉ. दिनेश पाठक शशि ” ने तथा अकादमी के अध्यक्ष आचार्य नीरज शास्त्री ने अपनी संस्थाओं के बारे में बताया व सभी को धन्यवाद दिया।



