52 वर्षीय व्यक्ति की गुनियाई विद्या के शक में,लाठी डण्डे से मारपीट कर उतारा मौत के घाट

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति पीपल के पेड़ से मृत अवस्था में लटका मिला,सूचना पर कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम तत्काल अपने हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंचे जहॉ गॉव वालों की काफी भीड लगी थी,मृतक की पत्नी श्रीमति विमला बाई बरकडे ने बताया रात 10 बजे उसके पति को गॉव के मन्नू उलाडी,फूलसाह एव गॉव के अन्य लोग बुलाकर दुर्गा मंच के पास ले जाकर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए खेरमाई मढिया की तरफ ले जाकर लाठी,डण्डो एवं पत्थरों से मारकर गम्भीर चोटे पहुंचा दी जिससे उसके पति की मृत्यु हो गयी गॉव के लोगों से जानकारी मिलने पर सुबह खेरमाई मढिया जाकर देखा तो उसका पति पीपल व खसही के पेड की डाल में रस्सी से मृत अवस्था मे लटके दिखे उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।




