सूर्या चाय ग्रुप के डबल धमाल लकी ड्रॉ में डीलर्स ने जीते आकर्षक पुरस्कार

जबलपुर दर्पण। दिगंबर इंडस्ट्रीज सूर्या चाय ग्रुप द्वारा डीलर्स के लिए डबल धमाल लकी ड्रॉ व प्रीमियम क्वालिटी सुकून चाय की लॉन्चिंग का आयोजन रविवार को विजय नगर स्थित कचनार क्लब में हुआ। जहाँ विभिन्न जिलों से पहुँचे डीलर्स ने लकी ड्रॉ में सहभागिता की। इस दौरान उन्हें आकर्षक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर मिला। खास बात ये रही कि ग्रुप द्वारा अपने एक प्रीमियम ब्रांड सुकून चाय की शानदार लॉन्चिंग की गई। इस दौरान खटवानी ग्रुप के संचालक रोहित खटवानी जी एवं सूर्या चाय के डायरेक्टर अनुभव जैन जी ने व्यापारिक परिचर्चा भी की। उन्होंने व्यापार में हो रहे आधुनिक बदलावों व चैलेंजेस पर बात रखी। लकी ड्रॉ में डीलर्स को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।



