Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नहर गेटों पर छेड़ा छाड़ी तो मछुआरों पर हुई कार्यवाही

0 12

जबलपुर दर्पण। सिहोरा के अंतर्गत नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 सिहोरा की दाय तट बड़ी नहर से निकली खागामऊ सबमाइनर में नहर विभाग की बड़े अधिकारियों अनदेखी करते हैं। इसका फायदा उठाते हुए मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गेटों पर प्रतिदिन छेड़ा छाड़ी कर मनमानी करते रहते हैं। हाला कि नहर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कैलाश पटेल ने खागामऊ नहर जीरो गेट नंबर पर पहुंचकर आसपास के मछुआरों को गेट पर छेड़ा छाड़ी को लेकर पूरी जानकारी प्राप्त किया। और तुरंत मझगवाँ पुलिस को फोन पर जानकारी दिया। जानकारी के उपरांत मझगावाँ थाना टीआई कोमल दियावार, देवराज, रिंकिश पटेल, सहित पुलिस की एक टीम ने मोके पर पहुंचकर छापा मार कार्यवाही कर मछुआरों और दर्जनों वाहनों के साथ मछुआरों की हिरासत पर लेलिया। सभी मछुआरों को मझगवाॅ थाना पहुंचाया गया। और उन पर कड़ी कार्यवाही करने का पुलिस ने निर्णय लिय। ताकि नहरों के किसी भी गेट पर छेड़ा छाड़ी नहीं करें।मझगवाँ थाना टीआई कोमल दियावार ने बताया की दाय तट बड़ी नहर की सबमाइनर खागामऊ के जीरो गेट नंबर पर मछुआरों ने गेट पर छेड़ा छाड़ी के आरोप मै पकड़े गये है। पुलिस ने इन मछुआरों को हिरासत में ले लिया है इन मछुआरों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.