संत अलॉयसियस महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा संगीत विद्या पर सार्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम का समापन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्ववारा दिनांक 21 सितंबर 2023 से 06 अक्टूबर 2023 तक संगीत विद्या पर सार्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय में संगीत की देवी माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहभागियों को संगीत की एक विश्लेषणात्मक रचनात्मक और सहज समझ विकसित कर उच्चतम स्तरीय संगीत प्रस्तुति के प्रदर्शन के विभिन्न अवसरों में सहभागिता हेतु उच्च स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना था। उक्त कार्यक्रम में श्री कुलजीत सिगं (क्लासिक सिगंर ) श्री शंकर बोस (विशेषज्ञ – तबला वादक) तथा श्रीमुरलीधर नागराज ( संगीतकार एंकर एवं अभिनेता) आदि संगीत विशेषज्ञों द्वारा कार्यक्रम के सहभागियों को संगीत की बारीकियों के सहज ज्ञानयुक्त विश्लेषण द्वारा उनकी रचनात्मकता का विकास किस प्रकार किया जाये यह बताया गया। डॉ. तापसी नागराज ( कार्यक्रम समन्वयिका) द्वारा कोर्स की उपयोगिता, महत्ता बतायी गयी तथा श्रीमति मीता अग्रवाल द्वारा उद्देश्यों का वाचन किया गया। कार्यक्रम में पंजीकृत ( लगभग 50 ) सहभागियों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता करते हुए संगीत विद्या की बारीकियों को सीखा तथा अपनी उलझनों को डॉ. तापसी नागराज से साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन कशशिकला (छात्रा – बी.एड प्रथम सेमे) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा.वलन अरासू जी का कुशल मार्गदर्शन एवं डॉ. किरण मिश्रा विभागाध्यक्ष – शिक्ष संकाय, डॉ. श्रीमान रोशन सोंधिया, डॉ. सुशमा पिल्ले, श्रीमति सीमा पोटफोडे हरीश दुबे, सुश्री नेहा नामदेव, वीरेन्द्र चुटेलकर ज्योति राजपूत का सहयोग सराहनीय था ।



