मध्य प्रदेशसतना दर्पण

बोरवेल के गड्ढे में गिरने दो की मौत

20 फीट अंदर फंसा था एक का शव जिसे एसडीईआरएफ ने निकाला

सतना।

सतना में खेत में पुराने बोरवेल के गड्ढे में दो सहेलियां डूब गईं। दोनों की मौत हो गई। एक का शव पहले ही मिल गया था। दूसरी का शव गड्ढे में 20 फीट अंदर फंसा था, जिसे एसडीईआरएफ
की टीम ने बाहर निकाला। हादसा नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ कला गांव में रविवार शाम 5 बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद देर रात एसडीएम समेत पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि एक बच्ची सोमवती पिता चक्कू (16) का शव पहले ही मिल गया था। दूसरी बच्ची दुर्गा पिता संतोष अहिरवार (12) की तलाश की जा रही थी। जेसीबी द्वारा मेड़ को खुदवाकर पहले पानी निकलवाया गया। इसके बाद दूसरी बच्ची का शव बरामद किया जा सका। माता-पिता खेत में लगा रहे थे रोपा करही निवासी चक्कू अहिरवार ने बताया कि वह अपनी ससुराल रेरुआ कला के भटवा टोला में रहकर खेती करता है। रविवार को पत्नी के साथ हिलौंधा हार में रोपा लगाने गया था। बड़ी बेटी सोमवती (16) और उसकी सहेली दुर्गा (12) भी साथ थीं। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पास के रमेश मिश्रा के खेत बंधान तक पहुंच गईं। भारी बारिश से बंद बोरवेल भी खुल गया ग्रामीणों के अनुसार, खेत में एक पुराना बोरवेल था, जो धंसकर गहरा गड्डा बन गया था। इसमें पानी भरा था।। भारी बारिश के कारण बंद किया गया बोरवेल भी खुल गया था। बताया जा रहा है कि एक बच्ची का पैर फिसला तो वह डूबने लगी। यह देखकर दूसरी उसे बचाने पहुंची थी। इस पूरे मामले में एसडीएम नागौद जितेंद्र वर्मा का कहना है कि करीब 5 घंटे खेत का पानी निकालने में लगे, इसके बाद SDERF टीम ने गड्ढे में उतरकर शव निकाला। सोमवार को जांच होगी की वह नार्मल गड्ढा था या बोरवेल । केसिंग निकाल कर बोर खुला छोड़ा था नागौद एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि असफल होने पर केसिंग निकालकर बोर यूं ही छोड़ दिया गया था। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, जनपद सीईओ अशोक मिश्रा और टीआई अशोक पांडेय पुलिस बल के
साथ मौके पर पहुंचे थे। रात करीब एक बजे दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागौद अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88