“परमात्मा शिव की स्मृति से जाग्रत होती हैं हमारी दिव्य शक्तियां ” ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी…………

परमात्म अवतरण का दिव्य सन्देश देते हुए निकाली गई शिव संदेश शांति यात्रा
जबलपुर दर्पण। उक्त उदगार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन के उप सेवाकेंद्र ज्ञान संजीवनी भवन धन्वंतरी के सभागार में आयोजित आध्यात्मिक सभा को सम्बोधित करते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी ने उच्चारे। उन्होंने आगे कहा की शिव का अर्थ हैं कल्याणकारी अर्थात उनके स्मरण मात्र से ही हमारा कल्याण हो जाता हैं। उनके स्मरण से जाग्रत हुई हमारी दिव्य शक्तिया हमें प्रेरित करती हैं की हम सर्व वा स्वयं के कल्याण के कार्य करें।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, वरिष्ठ पत्रकार भ्राता पवन पांडेय, साध्वी प्रज्ञा भारती साईं मंदिर गुप्तेश्वर, एस पी तिवारी अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज पत्रिका संपादक, डॉ श्रद्धा तिवारी मोनोविज्ञानिक मेडिकल कॉलेज, डॉ शशि खरे, ममता किरार, पुष्पा गौर उपस्थित रहे। सभी ने अपनी शुभकामनायें व्यक्त की और ब्रह्माकुमारीज़ के निरन्तर समाज के प्रति किये जा रहे कार्यक्रमों की बहुत प्रशंसा की।भ्राता डॉ श्याम जी मंच सचिव के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सुचारु रूप से गतिमान बनाये रखा।
साथ ही… महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर शिव सन्देश शांति यात्रा का आयोजन किया गया। परमात्मा शिव के ध्वज वंदन के साथ ही ये यात्रा निकाली गई जो अपने आप में दिव्य अलौकिक शक्तियों का संचरण कर रही थी। रैली में वरिष्ठ भ्राता डॉ श्याम जी रावत, जबलपुर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी एवं अन्य बी के भाई बहनें उपस्थित थे। शिव सन्देश शांति यात्रा धन्वंतरी के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई।
जो परमात्मा के दिव्य अवतरण का सन्देश देते हुए संचरण कर रही थी। जिसमें राम सीता एवं शिव-पार्वती की अनुपम झांकी ने सभी का मन मोह लिया।….



