रक्षा सेवा सिविलियन पेंशनर एसोसिएशन का होली मिलन उत्सव

मेरठ l रक्षा सेवा सिविलियन पेंशनर एसोसिएशन , ,मेरठ जोन का होली मिलन कार्यक्रम आगन रेस्टोरेंट, सरधना रोड पर संरक्षक इंजी. सूर्य प्रकाश एवं इंजी आर डी तायल अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ l नए सदस्य इंजीनियर तेजेंद्र पाल का एवं श्रीमती क्षमा गुप्ता का स्वागत किया गया l सभी सदस्यों का चंदन टीका से स्वागत किया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, गजल, गाने ,कविताएं ,चुटकुले सुना कर होली मिलन को सार्थक किया l इंजीनियर विजेंद्र कुमार ने *कहीं दूर जब दिन ढल जाए *, श्रीमती रश्मि शर्मा ने *जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे *, तो श्रीमती सुनीता जैन ने * मेरा खो गया बाजूबंद, श्याम तेरी होली में * ,सचिव और कवि अतिवीर जैन पराग ने अपनी कविताओं और चुटकुले से सबको हंसाया l देश के वर्तमान चुनावी माहौल में नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा * चुनाव आ गए ,नेता वोटर को भरमाने लगे l रोज बदलते रंग टोपियो के, गिरगिट को भी शर्माने लगे ll * इंजीनियर श्याम प्रसाद शर्मा, श्रीमती क्षमा गुप्ता ने भी चुटकुले और कविताएं सुनाई l इसके बाद फूलों की होली खेली गई l कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री आर पी शर्मा , वाई के रस्तोगी , सतीश कुमार, भोपाल सिंह आदि का सहयोग रहा l इस अवसर पर श्रीमती उमलेश कुमारी, कलश शर्मा उषा रस्तोगी रानी तायल शशि वाला ग्रोवर आदि उपस्थित रही l


