जमीन बचाओ मंदिर बचाओ आंदोलन की जन जागरण पदयात्रा ग्राम पठरा से हुआ आरंभ

जबलपुर दर्पण। जमीन बचाओ मंदिर बचाओ आंदोलन की जन जागरण हेतु पूरे पनागर क्षेत्र में पदयात्रा करके आम लोगों को जागृत करने का कार्य दिनांक 19 सितंबर से निरंतर चल रहा है केवल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी जयंती होने के कारण यात्रा को विराम दिया गया था आज ग्राम पट्ठारा मैं पूजन अर्चन करने के पश्चात प्रातः 9:00 बजे से मंदिर बचाओ जमीन बचाओ आंदोलन के जन जागरण की पदयात्रा आरंभ हुई जो ग्राम उमरिया से होते हुए पिपरिया कुस्नेर मैं आज की यात्रा को समाप्त किया गया अगले दिन की मंदिर बचाओ जमीन बचाओ आंदोलन की जन जागरण पदयात्रा यहीं से पूजा अर्चन करने के बाद प्रातः 9:00 बजे आरंभ की जाएगी।
इस यात्रा में पनागर विधानसभा क्षेत्र के जन नागरिक के द्वारा मंदिर एवं जमीन की समस्याओं के अतिरिक्त अनेक समस्याओं के बारे में इंगित किया जिन्हें सहजता पूर्वक डॉक्टर सत्येंद्र यादव जी ने सुना जो समस्याएं तुरंत हल हो सकता था उनका निराकरण किया और जो प्रशासनिक समस्याएं थी जिनका निराकरण तुरंत संभव नहीं था उनके लिए आमजन को विश्वास दिलाया कि हमारी कांग्रेस की सरकार आते ही आप सभी लोगों की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा
आज की इस जमीन बचाओ मंदिर बचाओ आंदोलन के जन जागरण पद यात्रा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव डॉ सत्येंद्र यादव लखन पटेल विनोद पटेल जितेंद्र यादव प्रवक्ता जबलपुर कांग्रेस सेवादल अनाड़ी कोरी मनोज पटेल रवि शंकर काछी तरुण राय किशोर काछी डॉ मनीष पटेल दिलीप पटेल तरुण कोरी अनुज चौधरी रामकुमार संतोष कुमार दीपचंद महेंद्र कुमार राजेश काछी अजय काछी मनोज काछी रूपचंद प्रभु काछी अवध नरेश रोशन दीवान रेखा राठौड़ लीला बाई चौधरी रीना सिंह रीता यादव किरण वेन सहित अनेक अनेक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित।



