अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 4 गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री प्रदीप कुमार शेण्डे , अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा , अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा , एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय , नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना गोसलपुर, कटंगी एवं कुण्डम तथा क्राईम ब्रांच एवं बरगी की टीम द्वारा 4 आरोपियों को 245 पाव देशी शराब एवं 176 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे ने बताया कि शाम क्राईम बं्राच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंगेली के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखे हुये है सूचना पर क्राईम बं्राच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम मंगेली में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति ग्रे रंग की बिना नम्बर की न्यू एक्सिस में आते दिखा जो पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी तेजी से चलाते हुये भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू उर्फ केशबीन कपूर उम्र 30 वर्ष निवासी बर्मन मोहल्ला ग्वारीघाट बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी जो एक्सिस मे रखे खाकी रंग के 4 कार्टून में 200 पाव तथा डिग्गी में 45 पाव देशी शराब रखे मिला आरोपी के कब्जे से कुल 245 पाव देशी शराब एवं न्यू एक्सिस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक आरके मिश्रा, आरक्षक मिथलेश तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. इस्माईल, रंजीत यादव, प्रदीप टेकाम की सराहनीय भूमिका रही।थाना प्रभारी गोसलपुर सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनांक 8 /10/ 23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पवन कुचबंदिया निवासी ग्राम धमकी का अपने घर के बाहर अधिक मात्रा में प्लास्टिक के डिब्बो में कच्ची शराब बेचने के लिए रखा है सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम धमकी में दविश दी गई , मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन कुचबंदिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम धमकी, गोसलपुर का बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर पवन कुचबंदिया के घर की बाड़ी में चार प्लास्टिक के डिब्बो में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुए आरोपी पवन कुचबंदिया के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88